बॉम्बे सत्र न्यायालय की विशेष सीबीआई अदालत ने साल भिंडी बाजार में जेजे सिग्नल के पास डबल मर्डर केस में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन समेत चार आरोपियों को बरी कर दिया है। साल 2010 में छोटा शकील गैंग के आसिफ दधी उर्फ छोटे मियां और शकील मोदक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
