गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) से मिली थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) को सरकार की तरफ से जेड कैटेगरी (Z category) की सुरक्षा मुहैया करवाई गई है. जानकारी के मुताबिक अडानी समूह के चैयरमैन को जो जेड कैटेगरी सुरक्षा दी गई है, उसका खर्च वो खुद निर्वहन करेंगे।
