जम्मू कश्मीर प्रशासन ने आतंकवादी बिट्टा कराटे की पत्नी समेत चार सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया है। जम्मू कश्मीर में बर्खास्त किए गए चार कर्मचारियों में हिज्बुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन का बेटा सैयद अब्दुल मुईद भी शामिल है। चारों को आतंकी संबंधों के कारण सेवाओं से बर्खास्त कर दिया गया है।
