हाल ही में करवाचौथ सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन सहित कई एक्ट्रेसेस नज़र आ रही हैं। तस्वीरों में सभी स्टार पत्नियां अनिल कपूर के घर पूजा करती नजर आ रही हैं।
करवाचौथ इस साल 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस शुभ दिन पर, विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए पूरे दिन का व्रत रखती हैं। करवाचौथ के अनुष्ठानों में सरगी करना, पूजा करना, व्रत थाली तैयार करना आदि शामिल हैं।
सुहागिनों का प्रमुख त्योहार करवाचौथ इस वर्ष 13 अक्टूबर को पड़ रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, करवाचौथ (Karwa Chauth) व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस साल चतुर्थी तिथि 12 अक्टूबर को रात्रि 01 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर 14 अक्टूबर को सुबह 03 बजकर 08 मिनट तक रहेगी।
