मध्यप्रदेश के उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में इस साल रिकॉर्ड तोड़ दान मिले हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार इस वर्ष 81 करोड़ का दान मिला है। यह रकम दानपेटी, दान रसीद और लड्डू प्रसाद के साथ ही मंदिर की धर्मशाला से प्राप्त हुआ है। इस बार मिला दान पिछले साल के मुकाबले डबल बताया जा रहा है। यहां इसे अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बताया जा रहा है।
