इस वर्ष हर हिंदू त्योहार की तरह महाशिवरात्रि (Mahashivratri) की तिथि को लेकर भी लोगों के बीच संशय है। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2023 में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 18 फरवरी को रात 8 बजकर 2 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 19 फरवरी को 4 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी।
शिवशंकर महादेव की महिमा अनुपम है। महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का विशेष पर्व श्रद्धालुओं में असीम श्रद्धा लेकर आता है। इस दिन कहा जाता है कि भगवान शिव का माता पार्वती से विवाह संपन्न हुआ था। इसके दूसरे दिन आने वाली अमावस्या को विवाह पश्चात की विशेष रात्रि के रूप में मनाया जाता है।


