नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri) एक ट्रू ट्रेवल एनथुसीएस्ट हैं, जिन्होंने दुनिया भर में कुछ सबसे खूबसूरत और एक्सोटिक जगहों की खोज की है, जिसका सबूत उनका सोशल मीडिया है।
उनके फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि बॉलीवुड में आने से पहले उनके लिए एक अलग करियर चॉइस क्या रही होगी? खैर, नरगिस ने हाल ही में खुद इसका खुलासा किया है।
अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने अपने नए संगीत वीडियो 'प्यासे' के साथ 2023 की जोरदार शुरुआत की। एक्ट्रेस ने अपने डांस मूव्स से सबका दिल जीत लिया। प्रशंसक उनकी सुंदरता और स्टेप्स की प्रशंसा करना बंद नहीं कर रहे । एक्ट्रेस ने 2022 में अपने म्यूजिक वीडियो 'फायह फायह' को लेकर सुर्खियां बटोरी थीं।
'रॉकस्टार' गर्ल, जिसने वॉटर-बेबी होने की बात स्वीकार की है, ने कहा कि वह सेलिंग, पैडल बोर्डिंग, कायाकिंग और जेट स्कीइंग जैसी कुछ सबसे मजेदार वॉटर-बेस्ड एक्टिविटीज में शामिल होना पसंद करती है।
ड्रामा से लेकर कॉमेडी और एक्शन तक, नरगिस कई जॉनर्स का हिस्सा रही हैं।



