ईडी ने दिल्ली स्थित National Herald के ऑफिस पर भी छापेमारी की। बताया जा रहा है कि ईडी ने हेराल्ड हाउस की चौथी मंजिल पर सर्च अभियान चलाया। यहां नेशनल हेराल्ड का पब्लिकेशन ऑफिस है। बताया जा रहा है कि नेशनल हेराल्ड दफ्तर में सिक्योरिटी गार्ड के अलावा कोई भी मौजूद नहीं है।
कांग्रेस की ओर से भेजे गए लीगल नोटिस में न्यूज चैनलों पर चलने वाली तीन रिपोर्ट्स का हवाला दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि इन चैनलों ने अज्ञात स्रोतों के हवाले से दावे किए थे कि पूछताछ के दौरान राहुल गांधी जवाब देने से बच रहे हैं और वकीलों की ओर से दी गई सलाह के आधार पर ही बात कर रहे हैं।
