क्या आपने कभी कैटरीना कैफ जैसी खूबसूरत और आकर्षक भूत देखी है? वेल अगर नहीं , तो अब हो जाइए रेडी, क्योंकि एक्सेल एंटरटेनमेंट की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी 'फोन बूथ' में एक्ट्रेस भूत के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी हैं।
एक्ट्रेस ने फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा है, एक भयानक कॉमेडी आ रही है’। 22 सेकेंड के इस टीजर में बताया गया है कि फिल्म में कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर, और सिद्धांत चतुर्वेदी, मुख्य भूमिकाओं में हैं। गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
