प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी ने रविवार को महात्मा गांधी की समाधि राजघाट का दौरा किया। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के दिन की शुरुआत राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित करके की।
कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 9 जून, रविवार को राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।


