चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बीच तीखे शब्दबाणो के जंग रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्णिया में शुक्रवार को प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश को कुर्सी से चिपकने वाला कह डाला है।
पार्टी के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, प्रशांत किशोर ने कहा कि कांग्रेस को 370 लोकसभा सीटों पर ध्यान देना चाहिए और बाकी के लिए गठबंधन करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को यूपी, बिहार और ओडिशा में अकेले चुनाव लड़ना चाहिए। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में कांग्रेस को गठबंधन में लड़ना चाहिए।
