माता-पिता बनने से पहले बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर वे सभी तैयारियां करना चाहते हैं जो उनके बच्चे की बेहतर परवरिश के लिए जरूरी हैं। सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर फैन्स को बता रहे हैं कि वे अपने बच्चे को लेकर कितने रोमांचित हैं और किस तरह की तैयारियां कर रहे हैं।
