बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ की गई टिप्पणी (Prophet Remark) को लेकर आतंकवादी संगठन अल-कायदा (Al Qaida) ने एक बार फिर भारत को निशाने पर लिया है. अल-कायदा ने मुस्लिम देशों से भारत, भारतीय उत्पादों का बहिष्कार करने और अरब देशों में काम कर रहे हिंदुओं को बाहर निकालने का आह्वान किया।
