अब जब केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद हालात बदले। राम मंदिर निर्माण का फैसला होने के बाद राम जन्मभूमि पर भूमि पूजन किया गया तो अब उनको लगता है कि आंदोलन में बलिदान हुए कारसेवकों का बलिदान जाया नहीं गया बल्कि इस राम मंदिर में उन बलिदानियों की माटी की सुगंध भी मिल गई है।
