पूरे भारत में लोग 17 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन राम नवमी मना रहे हैं। बुधवार को अयोध्या राम मंदिर में राम लला का 'सूर्य अभिषेक' भी हुआ।
राम नवमी के महत्व के बारे में पौराणिक मान्यताओं में बताया गया है कि चैत्र शुक्ल नवमी के दिन अयोध्या के राजा दशरथ के घर माता कौशल्या की कोख से विष्णु अवतार राम का जन्म हुआ था।


