जीएसटी कलेक्शन में उछाल का सिलसिला अगस्त महीने में भी बरकरार है। अगस्त 2022 के महीने में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन साल दर साल 28 फीसदी उछला है। सरकार की ओर से अगस्त 2022 महीने के GST कलेक्शन के जारी आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त, 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1,43,612 करोड़ रुपये रहा।