हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने कल तब सुर्खियाँ बटोरीं, जब चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की एक महिला कांस्टेबल ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।
गुरुवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर नवनिर्वाचित भाजपा सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को थप्पड़ मारने वाली महिला CISF कांस्टेबल कुलविंदर कौर (Kulwinder Kaur) ने 2020 में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान अभिनेत्री द्वारा की गई टिप्पणी के कारण यह कदम उठाया है।


