केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर शिखर सम्मेलन में शामिल होने की अनुमति मांगी थी। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने केजरीवाल की सिंगापुर यात्रा के आप सरकार के अनुरोध को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि महापौरों के सम्मेलन में उनकी उपस्थिति एक 'खराब मिसाल' कायम करेगी।
