उत्तर-पूर्वी भारत की रहने वाली सुमाया हजारिका (Sumaya Hazarika) फैशन की दुनिया में तेजी से अपना नाम बना रही हैं। सेंट सिंट्रा के 2022 न्यूयॉर्क फैशन वीक (New York Fashion Week) में रैंप पर आने वाली युवा मॉडल ने लंदन, लॉस एंजिल्स, दुबई, भारत और टोक्यो में काम किया है।

