फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Lal Singh Chaddha) के गाने 'कहानी' (Kahani) का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज करने के बाद, मेकर्स 25 जुलाई 2022 को 'तुर कलेयां' (Tur Kaleyan) गाने का शानदार म्यूजिक वीडियो रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह म्यूजिक वीडियो फिल्म के सबसे लंबे शॉट सीक्वेंस में से एक है। यह वीडियो भारत के सबसे खूबसूरत लोकेशन्स पर शूट किया गया है।
