विवेक विहार में नवजात शिशु देखभाल अस्पताल में आग लगने से 7 बच्चों की मौत के पीछे संभावित कारण "बिजली की खराबी" हो सकता है।
पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार स्थित बच्चों के अस्पताल न्यू बोर्न बेबी केयर हॉस्पिटल में शनिवार रात भीषण आग लगने से 7 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। 5 बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
दिल्ली पुलिस ने रविवार को न्यू बोर्न बेबी केयर (New Born Baby Care) के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

