प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाने का फैसला किया है। प्फ़्लोटिंग रेस्तरां में कई तरह के व्यंजन परोसने के साथ बच्चों व बड़ों के मनोरंजन की अन्य सुविधाएँ भी होंगी। योजना को ज़मीन पर उतारने के लिए बोट क्लब को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर संचालित किया जाएगा।
