सोशल मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WhatsApp) की सेवा दोपहर सवा एक बजे अचानक से ठप हो गई। इसके बाद से ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अचानक सर्वर डाउन होने से यूजर्स न तो मैसेज भेज पा रहे हैं और न ही रिसीव कर पा रहे हैं, जिससे लोग परेशान है। बता दें कि यह समस्या व्हाट्सएप के सर्वर में समस्या के कारण आई है।
