एक बस चालक ने उन्हें एंबुलेंस बुला कर अस्पताल भिजवाया, घायल क्रिकेटर ने बताया-मैं ऋषभ पंत हूं
भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य ऋषभ पंत (Rishabh Pant) दिल्ली से उत्तराखंड लौटते समय एक बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गए। दिल्ली-देहरादून (Delhi-Dehradun) राजमार्ग के पास रुड़की की नारसन सीमा के पास हम्मादपुर झाल के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और आग लग गई।
