
Factory Fire in China: पूर्वी चीन के फ़ुज़ियान प्रांत में गुरुवार को एक जूता निर्माण फैक्ट्री में भीषण आग लगने से कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चलाया गया।
सरकारी मीडिया के मुताबिक, आग लगने के बाद दमकल की कई टीमें और आपातकालीन बचावकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक 28 लोगों की जान जा चुकी थी।
अधिकारियों ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में जारी है और प्रशासन पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहा है।
AFP की रिपोर्ट के अनुसार, जिनजियांग शहर में हुईटेंग शूज़ फ़ैक्टरी में दोपहर के समय आग लगी, जिसके बाद आपातकालीन बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे। कुछ घंटों बाद भी यह आशंका बनी हुई थी कि कई लोग अभी भी इमारत के अंदर फंसे हो सकते हैं।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस घटना को “भारी जान-माल का नुकसान” पहुँचाने वाली घटना बताया, जबकि सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बाद में मरने वालों की शुरुआती संख्या 28 बताई।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
