Nirahua-Kajal Raghwani ने नदी किनारे किया खुल्लम खुल्ला रोमांस, देखें वीडियो

Bhojpuri Dance Video: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। निरहुआ के लाखों फैन हैं। निरहुआ की फिल्म हो या गाना, सब रिलीज होते ही हिट साबित होते हैं। निरहुआ उन सितारों में से एक हैं जिन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री की लगभग सभी हसीनाओं के साथ काम किया है।

निरहुआ की केमिस्ट्री सभी के बीच हिट मानी जाती है। वैसे निरहुआ ने सबसे ज्यादा फिल्में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली (Amrapali) के साथ की हैं। निरहुआ की हर दूसरी फिल्म में आम्रपाली नजर आती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर निरहुआ और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

भोजपुरी गाना ‘चप्पा चप्पा चाचा जान करा ना जिया’ (Chapa Chapa Chacha Jaan Kara Na Jiyaan) में काजल राघवानी और निरहुआ की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। ये गाना फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ का है।

https://www.youtube.com/watch?v=BH8bWbB-JTw

यह गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस गाने को बिल्कुल देसी अंदाज में शूट किया गया है। वीडियो में काजल राघवानी निरहुआ के साथ नदी में बेहद रोमांटिक होती नजर आ रही हैं। सफेद सूट में काजल बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं निरहुआ कुर्ता और जींस में बिल्कुल राजा बाबू टाइप लग रहे हैं।

भोजपुरी सॉन्ग को वेव भोजपुरी हिट सिनेमा (Wave Bhojpuri Hit Cinema) नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को अब तक 4.2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने के वीडियो में निरहुआ और काजल जिस तरह से खेत में एक-दूसरे में डूबे नजर आ रहे हैं, उसे देख उनके फैन्स खूब मजे ले रहे हैं।