Real Estate Shock: कॉन्फिडेंट ग्रुप (Confident Group) के चेयरमैन और मालिक डॉ. सी.जे. रॉय (Dr. C.J. Roy) उर्फ़ रॉय चिरियानकांडथ जोसेफ (Roy Chiriakandath Joseph), उम्र 57 वर्ष, गुरुवार को बेंगलुरु (Bengaluru) स्थित अपने ऑफिस में मृत पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही बेंगलुरु सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार, डॉ. रॉय को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का दर्ज किया गया है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।
डॉ. सी.जे. रॉय एक प्रमुख रियल एस्टेट उद्यमी थे। उनका कॉन्फिडेंट ग्रुप बेंगलुरु, केरल के साथ-साथ अमेरिका और UAE में भी प्रोजेक्ट्स के लिए जाना जाता है। इस घटना से रियल एस्टेट और बिजनेस जगत में शोक और सदमे का माहौल है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी। जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)

