सरहद पर तैनात जवान की याद में गूंजा ‘बॉर्डर लाइन’

मुंबई: स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर देशभक्ति के जज़्बे और भावनाओं से सराबोर म्यूज़िक वीडियो ‘बॉर्डर लाइन: अंखियाँ ढूंढे परदेसिया’ रिलीज हो गया है। उभरते बॉलीवुड अभिनेता राज रंजीत और अभिनेत्री पल्लवी सिंह पर फिल्माए गए इस गीत को एचएमआर म्यूज़िक ने प्रस्तुत किया है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

‘राजमहल बना दूँ पटना में’ और ‘जाम आयेगा’ की सफलता के बाद हर्ष म्यूज़िक रिकॉर्ड्स ने इस देशभक्ति गीत के जरिए एक बार फिर दर्शकों के दिलों को छूने की कोशिश की है।

गीत को प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है, जबकि संगीत जयंत आर्यन ने तैयार किया है और बोल संजीव के शर्मा ने लिखे हैं। हर्ष राज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बने इस म्यूज़िक वीडियो के निर्माता रणजीत कुमार झा हैं।

राज रंजीत के मुताबिक, यह गीत सरहद पर देश की सुरक्षा में तैनात जवान और उसे याद करती आंखों की भावनाओं को बयां करता है। वहीं पल्लवी सिंह ने राज रंजीत के साथ काम करने को शानदार अनुभव बताते हुए गीत के मिलियन व्यूज़ हासिल करने की उम्मीद जताई है।

देशभक्ति, प्रेम और विरह के भावों से बुना यह गीत स्वतंत्रता दिवस के माहौल को खास बनाने में अपनी अलग छाप छोड़ रहा है।