दिल्ली में MCD चुनाव 4 दिसंबर की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे सियासी लड़ाई तेज होती दिखाई दे रही है। ऐसे में सत्तासीन भाजपा 27 नवंबर को व्यापक जनसंपर्क अभियान आयोजित करने जा रही है, जिसमें वह एक करोड़ से अधिक मतदाताओं तक पहुंचेंगे।
तिहाड़ जेल नंबर 7 के अधीक्षक को प्रारंभिक जांच के बाद निलंबित कर दिया गया है कि उन्होंने कथित तौर पर अनियमितताएं की थीं, जबकि दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) जेल में बंद थे और विशेष उपचार प्रदान किया था।
सुप्रीम कोर्ट के हलफनामे में, दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल कार्यालय पर राष्ट्रीय राजधानी में प्रशासन के काम में बाधा डालने का गंभीर आरोप लगाया है।
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली की जनता आगामी दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में एक बार फिर उनकी पार्टी को चुनेगी। आप प्रमुख ने भाजपा पर राष्ट्रीय राजधानी में तीन नगर निकायों की स्थिति में सुधार के लिए कुछ नहीं करने और आरोप-प्रत्यारोप में शामिल होने का भी आरोप लगाया।
दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता (Air Quality) दिनों-दिन खराब होती जा है। इसलिए दिल्ली में निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सोमवार को आनंद विहार इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक 415 यानी ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दिवाली के दिन दिल्ली-एनसीआर में एक्यूआई बेहद खराब स्थिति में पहुंचने वाला है। हरियाणा, पंजाब के खेतों में लगी आग का असर दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर भी दिखाई दे रहा है।
दिल्ली में एमसीडी चुनाव की तारीख नजदीक है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल युद्धस्तर पर अपनी तैयारी कर रहे हैं। चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कई केंद्रीय मंत्रियों ने रविवार को रोड शो किया।
नगर निगम चुनाव को लेकर BJP-AAP के बाद कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने रविवार देर शाम को सभी 250 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। कांग्रेस ने अपनी यह लिस्ट भाजपा और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद जारी की है।
दिल्ली चुनाव आयोग ने शुक्रवार को एमसीडी चुनाव की घोषणा कर दी है। चुनावों की घोषणा होते ही दिल्ली में सियासत शुरू हो गई है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना। केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा है कि पिछले 15 सालों में बीजेपी ने पूरी दिल्ली में कचरा फैलाया है। उम्मीद है कि दिल्ली वाले स्वच्छता के लिए वोट करेंगे।
दिल्ली सरकार ने बिजली सब्सिडी लेने वालों को राहत दी है। सब्सिडी आवेदन विंडो की तारीख अब 15 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता शनिवार को खराब हो गई क्योंकि अधिकांश स्टेशनों पर एक्यूआई सूचकांक 'गंभीर' और 'बहुत खराब' श्रेणी में रहा। आनंद विहार स्टेशन पर Air Quality Index 456 पर पहुंच गया, जबकि अशोक विहार में 422 पर इंडेक्स देखा गया।
दिल्ली आबकारी मामले में बढ़ सकती है डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुश्किलें। मनीष सिसोदिया से सीबीआई पूछताछ कर रही। इस पर आम आदमी पार्टी हमलावर हो गई और इस कार्रवाई का विरोध किया।
