दिल्ली के जाफराबाद (Jaffrabad) इलाके में घर में 4 लोगों की लाश मिली है। प्रारंभिक जांच के बाद कहा जा रहा है कि पति ने पहले अपनी पत्नी और दोनों बच्चियों को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मंगलवार को कहा कि नगर निगम चुनाव (Delhi Civic Polls) समय पर कराने के लिए आप सरकार जल्द ही उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी चर्चा थी कि केंद्र दिल्ली विधानसभा को भंग कर सकता है और शहर को एक पूर्ण केंद्र शासित प्रदेश में बदल सकता है। उन्होंने कहा कि निवासियों के कड़े प्रतिरोध के कारण ऐसी कोई भी ‘भाजपा का चाल’ विफल हो जाएगी।
केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) टीकाकरण अभियान (vaccination drive) को बढ़ावा देने और एहतियाती खुराक (Booster dose) को और अधिक सुलभ बनाने के लिए, अब आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक (Aam Aadmi Mohalla Clinics) में कोविड-19 टीकाकरण (Covid-19 vaccination) प्रदान करेगी।
नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) के सदस्य कुलजीत सिंह चहल (Kuljeet Singh Chahal) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की परिषद की सदस्यता को चुनौती दी है। चहल ने आरोप लगाया कि दिल्ली के सीएम बैठकों में शामिल नहीं हो रहे हैं और अपने ही क्षेत्र के लोगों के प्रति जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं।
कांग्रेस की ओर से भेजे गए लीगल नोटिस में न्यूज चैनलों पर चलने वाली तीन रिपोर्ट्स का हवाला दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि इन चैनलों ने अज्ञात स्रोतों के हवाले से दावे किए थे कि पूछताछ के दौरान राहुल गांधी जवाब देने से बच रहे हैं और वकीलों की ओर से दी गई सलाह के आधार पर ही बात कर रहे हैं।
विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने देश के कुछ हिस्सों में 10 जून की हिंसा के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए लोगों से दिल्ली भर के मंदिरों में इकट्ठा होने और मंगलवार (14 जून, 2022) को 'हनुमान चालीसा' (Hanuman Chalisa) के सामूहिक पाठ में भाग लेने का आह्वान किया है।
दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने रविवार को कहा कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कहा है कि उनका समुदाय बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) को तब तक माफ नहीं करेगा जब तक कि वह बिश्नोई समुदाय द्वारा पवित्र माने जाने वाले काले हिरण को मारने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस साल केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का आगमन समय से तीन दिन पहले हुआ था। उस समय मानसून की स्थिति अनुकूल थी और मानसूनी हवाएँ तेजी से आगे बढ़ रही थीं। इससे अनुमान लगाया जा रहा था कि मानसून पहले आ सकता है। अब मानसून निर्धारित तिथि से तीन दिन की देरी से दिल्ली पहुंच सकता है।
दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की रेड लाइन (Red Line) पर सोमवार को सेवाओं में देरी हुई, जिससे यात्रियों को समय पर कार्यालय पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। मेट्रो स्टेशनों पर लम्बी-लम्बी कतारें देखीं गई। भीषण गर्मी में यात्री परेशान घूमते नज़र आए।
इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर का उद्देश्य प्रगति मैदान, दिल्ली में विकसित किए जा रहे नए विश्व स्तरीय प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर के लिए परेशानी मुक्त और सुगम पहुंच प्रदान करना है। इससे प्रगति मैदान में होने वाले कार्यक्रमों में प्रदर्शकों और आगंतुकों की आसानी से भागीदारी हो सकेगी।
विश्व रक्तदान दिवस के शुभ अवसर पर आशीर्वचनम फाउंडेशन (NGO) द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन आशीर्वचनम और लायंस क्लब पटपड़गंज द्वारा किया गया, जिसमें लगभग 100 से अधिक रक्त दाताओं ने अपना रक्तदान किया।
नई दिल्ली: दिल्ली की जामा मस्जिद, लखनऊ, प्रयागराज और सहारनपुर में पैगंबर मोहम्मद साहब पर नूपुर शर्मा के बयान के...
