
मुंबई: अपने हर किरदार और अनोखे अंदाज से दर्शकों को चौंकाने वाली अभिनेत्री अदाह शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका ऐसा हैरतअंगेज़ फुल-बॉडी टैटू लुक, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
https://www.instagram.com/reels/DZcTxWeshQg
हाल ही में साझा की गई तस्वीरों में अदाह का पूरा शरीर टैटू से ढका नजर आया, जिससे उन्हें पहचान पाना तक मुश्किल हो गया। तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया और लोग यह अंदाजा लगाने लगे कि यह कोई नई फिल्म का किरदार है, किसी खास प्रोजेक्ट की तैयारी है या फिर एआई तकनीक का कमाल।
https://www.instagram.com/reels/DY_8HvHNtUF
रहस्य को और गहरा करते हुए अदाह ने टैटू वाले अवतार में एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वह एक बिल्ली के साथ मजेदार एक्शन करती दिखाई दीं। 25 लाख से अधिक व्यूज़ बटोर चुके इस वीडियो ने साबित कर दिया कि उनका यह लुक महज डिजिटल कल्पना नहीं है।
अपनी बहुमुखी प्रतिभा और अप्रत्याशित ट्रांसफॉर्मेशन के लिए मशहूर अदाह शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दर्शकों को चौंकाने की कला में उनका कोई मुकाबला नहीं। फिलहाल उनका यह रहस्यमयी टैटू अवतार इंटरनेट की सबसे चर्चित सेलिब्रिटी पहेलियों में शामिल हो चुका है।
