मुम्बईः ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम करण मेहरा को कथित तौर पर मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जब उनकी अभिनेत्री-पत्नी निशा रावल ने उनके खिलाफ घर पर मारपीट करने के लिए एफआईआर दर्ज की। निशा ने दावा किया कि करण ने उन पर घरेलू हिंसा की। उसने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की है और उसके आधार पर पुलिस ने तुरंत करण को हिरासत में ले लिया।
स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, इस कपल के बीच बीती रात मुंबई में उनके घर पर बड़ी लड़ाई हुई, जब करण ने गुस्से में उन्हें मारा। विशेष रूप से, निशा को लड़ाई के बाद उसके सिर पर टांके लगे। अब पुलिस ने अभिनेता को हिरासत में ले लिया है।
डीसीपी विशाल ठाकुर ने उसी एंटरटेनमेंट पोर्टल से इस बात की पुष्टि की और कहा, ‘‘हमने उसे घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसकी पत्नी निशा रावल ने शिकायत दर्ज कराई है।’’ अधिक विवरण का खुलासा होना बाकी है।
इस बीच रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि करण मेहरा और निशा रावल की शादी मुश्किल दौर से गुजर रही है। हालांकि, दंपति ने पहले इन खबरों को खारिज कर दिया था। लेकिन अब, ताजा खबर ने वास्तव में उनके प्रशंसकों को चैंका दिया। बता दें कि करण और निशा ने नवंबर 2012 में शादी की, और उनका एक 4 साल का बेटा भी है।
काम की बात करें तो करन मेहरा को ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल में नैतिक सिंघानिया के रोल से पॉपुलैरिटी मिली। वहीं निशा की बात करें तो कई टीवी सीरियल में उन्होंने काम किया है। साथ ही उन्होंने फिल्म हंसते-हंसते और रफूचक्कर में काम किया है। ये जोड़ी नच बलिए में साथ नजर आ चुकी है।

