‘लहरिया लूटा ए राजा’ गाने पर लड़की का डांस देख ताऊ को चढ़ी जवानी, स्टेज पर मटकाई अपनी कमर

आजकल सोशल मीडिया पर भोजपुरी गानों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जहां स्टेज पर एक ऑर्केस्ट्रा डांस (Bhojpuri Dance Video) कर रहा है और उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। इस लड़की का डांस देखकर हर कोई जोश से नाचने पर मजबूर हो रहा है।

दरअसल, भोजपुरी एक्टर और सिंगर समर सिंह और इंदु सोनाली (Indu Sonali) के गाने ‘लहरिया लूटा ए राजा…’ (Lehriya luta aey Raja) पर लड़की ने ऐसा डांस किया कि वहां देखने आए दर्शक दंग रह गए।

वहां दो बूढ़े आदमी लड़की के साथ डांस कर रहे हैं, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हूटिंग करने लगते हैं। वहीं दूसरी ओर एक बुजुर्ग ने बेकाबू होकर अपनी पीठ इस तरह थपथपाई कि जबरदस्त रंग जमने लगा जो गाने की शोभा बढ़ा रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=JxcVl_Yxc2w

इस वीडियो को आप राम आशीष म्यूजिकल (Ram Ashish Musical) नाम के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। जहां इस गाने के वीडियो को 85k व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ ही कई लोग इस गाने के वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और लाइक का बटन दबा रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए भरपूर मनोरंजन का मजा ले रहे हैं। वीडियो में लड़की और बुजुर्ग शख्स के डांस स्टेप्स कमाल के हैं, जिन्हें देखने के लिए लोग उत्सुक हो रहे हैं।

वहीं इंटरनेट पर भी ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन जब भी किसी गांव में आर्केस्ट्रा का डांस प्रोग्राम होता है। उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ बेकाबू हो जाती है और दर्शक भी खूब एन्जॉय करते हैं। कुछ लोग तो पैसे लूटने के बहाने स्टेज पर डांस भी करने लगते हैं।