Operation Sindoor: 6 सैनिकों की शहादत पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा

Operation Sindoor: केंद्र सरकार ने पहली बार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़े एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम पर आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए इसमें शहीद हुए 6 सैनिकों के नाम सार्वजनिक किए हैं। यह कदम अब तक की सबसे बड़ी आधिकारिक पुष्टि मानी जा रही है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह जानकारी सुरक्षा और जांच प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए जारी की गई है। ऑपरेशन के दौरान हुए इस नुकसान को लेकर पहले विस्तृत विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया था, लेकिन अब स्थिति स्पष्ट करते हुए संबंधित सैनिकों की पहचान सामने लाई गई है।

अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी आगे की जांच और समीक्षा जारी है, और भविष्य में और भी जानकारियां साझा की जा सकती हैं। इस खुलासे के बाद पूरे मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

क्रॉस-बॉर्डर मिलिट्री ऑपरेशन ‘सिंदूर’
भारत ने मई में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम का एक क्रॉस-बॉर्डर मिलिट्री ऑपरेशन चलाया था। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर की बैसारन घाटी में हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें आतंकवादियों ने कम से कम 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

6 सैनिकों के नाम नेशनल वॉर मेमोरियल पर दर्ज
इन छह सैनिकों के नाम नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर ‘रोल ऑफ़ ऑनर’ सेक्शन में जारी किए गए और नई दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल में भी लिखे गए। इस तरह, ऑपरेशन के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों को हुई जान-माल की क्षति को पहली बार आधिकारिक और सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया गया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)