लखीमपुर जिले में आज वायरस संक्रमण के 143 नए मामले

लखीमपुर (असम): पिछले 24 घंटों में लखीमपुर जिले में वायरस संक्रमण के 143 मामले मिले है जबकि 157 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। कोरोना की दुसरी लहर में अब तक जिले में कुल 8,845 व्यक्ति संक्रमित हुए हैं और 7,844 लोगों ने स्वस्थ होकर इस महामारी पर विजय पायी है। इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 909 हैं। इनमें से 270 होम आइसोलेसन में है और 639 चिकित्सालय और विभिन्न कोविड केयर सेंटर में चिकित्साधीन हैं। आज किसी की मृत्यु होने की खबर नहीं है, पर अब तक जिले में 92 लोगों की मौत हो चुकी है। चिकित्साहीन लोगों में 26 व्यक्ति की उम्र 50 साल से अधिक है। जिले में मृत्यु दर 1.04 प्रतिशत है और रिकवरी रेट 88.6 प्रतिशत है। टोटल पाॅजिटिविटी रेट 2.96 प्रतिशत आज की पाॅजिटिविटी रेट 3.4 प्रतिशत है। आज 3,914 रेपिड एंटीजन टेस्ट और 290 आरटी-पीसीआर टेस्ट किये गए, जिनमे क्रमशः 139 और 4 व्यक्ति पोजिटिव पाए गए।