जिले में संक्रमण के 26 नए मामले, एक की मौत

लखीमपुरः जिले में बीते 24 घंटों में वायरस संक्रमण के 26 नए मामले सामने आए है जबकि 20 संक्रमित व्यक्ति आज स्वस्थ पाए गए हैं। आज एक संक्रमित व्यक्ति के मरने की खबर है। इसी के साथ जिले में संक्रमण के शिकार लोगों में से मरने वाले लोगों की संख्या 120 हो गई है। आज 1221 रेपिड एंटीजन टेस्ट और 67 आर टी पी सी आर टेस्ट किये गए जिनमे क्रमशः 25 और 1 व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। कोविड-19 की दूसरी लहर में अब तक जिले के 11916 व्यक्ति संक्रमित हुए हैं और इनमे से 11573 लोग इस वायरस को शिकस्त देकर स्वस्थ हुए हैं। इस समय सक्रिय मामले 223 हैं।