लखीमपुर (असम): जिले में बीते 24 घंटो के दौरान वायरस संक्रमण के 65 नए मामले मिले है। जबकि 100 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। आज चिकित्सालय में स्वास्थ्य लाभ ले रहे 73 और होम आइसोलेसन के 27 लोगों को संक्रमण मुक्त पाए जाने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। आज कोरोना से आक्रांत एक व्यक्ति की मौत की खबर है। इसी के साथ इस महामारी से जिले में मरने वाले लोगों की संख्या 103 हो गई है।
कोविड-19 की दूसरी लहर में अब तक जिले के 10518 लोग संक्रमित हो चुके है और इनमें से 9706 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 709 है। आज के दिन 10829 रेपिड एंटीजन टेस्ट और 193 आरटी-पीसीआर टेस्ट किये गए हैं जिनमे क्रमशः 53 और 12 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
