लखीमपुर (असम): जिले में फिलहाल वायरस संक्रमण के 871 सक्रिय मामले है। कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान कुल 6,241 व्यक्ति संक्रमित हुए हैं। इनमे से 5,297 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। अभी 871 संक्रमितों की चिकित्सा हो रही है। आज के दिन 4,947 रेपिड एंटीजन टेस्ट और 220 आरटी-पीसीआर टेस्ट किये गए, जिनमे क्रमश 125 और 5 लोग पाॅजिटिव पाए गए। आज संक्रमित मिले लोगो में से 109 व्यक्ति को चिकित्सालय ले जाया गया, जबकि 21 लोगों को होम आइसोलेसन में रखा गया। दूसरी तरफ आज के दिन चिकित्सालय के 61 और होम आइसोलेसन में रह रहे 45 लोगों को संक्रमण मुक्त पाया गया और उन्हें छुट्टी दे दी गई। बुरी खबर यह है कि आज इस जानलेवा महामारी के कारण दो लोगों को अपनी जान गँवानी पड़ी। इसी के साथ जिले में इस महामारी से 73 लोगों की जान जा चुकी है।
लखीमपुर जिले का रिकवरी रेट 84.87% है। टोटल पोजिटिविटी दर 3.24% है जबकि आज के दिन का यह रेट 2.52% है। कुल संक्रमित लोगो मे 50 साल से अधिक आयु के लोगों की संख्या 18 है। जिले की मृत्यु दर 1.17% है। जिले में संक्रमण की रफ्तार से ऐसे लोग ज्यादा चिंतित हैं जो कोविड-19 के सभी नियमों का बखूबी पालन करते हैं। उनका मानना है कि लापरवाह लोगो के चलते उन्हें परेशानी होगी। पता नहीं कब लोगो मे सुधार होगा।
सहयोग समिति का जागरूकता अभियान
हथकरघा व् वस्त्र शिल्प लखीमपुर के तहत पानीगाँव बुनकर (महिला) सहयोग समिति .उत्तर लखीमपुर के सौजन्य से कोविड-19 को लेकर महिला बुनकरों के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। हथकरघा विभाग के परिदर्शक मनोज हजारिका ने इस अभियान का शुभारम्भ किया। इस अभियान के तहत कुल 200 महिलाओं को मुफ्त मास्क वितरित किये गए। विजय दत्त और मामोनी दास ने अभियान का संचालन किया।
