लखीमपुरः असम के लखीमपुर जिले में आज 94 व्यक्ति करोना वायरस से संक्रमित पाए गए है! इनमे से 10 को चिकित्सालय में और 84 को होम आइसोलेसन में रखा गया है। इस तरह इस समय चिकित्सालय में कुल 215 और होम आइसोलेसन में कुल 1552 व्यक्ति है। दूसरी तरफ आज के दिन चिकित्सालय के 10 और होम आसोलेसन के 73 लोगों को संक्रमण से मुक्त पाया गया। अब तक चिकित्सालय के 113 और होम आइसोलेसन से 760 लोग स्वस्थ हो चुके है। अब तक विमान से आने वाले 454 और ट्रेन से आने वाले 3258 की जांच की जा चुकी है। जिले में अब तक 50,702 एंटीजेन टेस्ट और 5,798 आरटी-पीसीआर टेस्ट किये जा चुके है। आज एक संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु हो गई। इसी के साथ जिले में मृतकों की संख्या 16 हो गई है।
कल से होंगे नए नियम लागू
कल से राज्य में करोना के संक्रमण की रफ्तार को बाधित करने के लिए राज्य सरकार ने नये दिशानिर्देश जारी किये है। इसके अनुसार दिन के 12 बजे से कर्फ्यू लागू होगा जो सुबह 5 बजे तक लागु रहेगा। दिन के 11 बजने के साथ-साथ सभी व्यवसायीक प्रतिष्ठानों को बंद करना होगा। सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक सम और विषम संख्या की पद्धति से वाहनों को चलाया जा सकेगा। प्रत्येक जिले के उपायुक्त सम और विषम संख्या का निर्धारण करेंगे।

