धेमाजीः असम के धेमाजी जिले के जोनाई महकमा में महकमा प्रशासन के तत्वावधान में आज कोविड-19 और वैक्सीनेशन के संदर्भ में एक सजगता सभा मिसिंग कृष्टि भवन के प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें जोनाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवन पेगु, जिला उपायुक्त पी विजया भास्कर रेड्डी, जिले के पुलिस अधीक्षक रंजन भुंञा, जिले के अतिरिक्त उपायुक्त व प्रभारी महकमाधिपति जिमली सईकिया काकोती, सार्किल आफिसर नैकिब सैयद बरुवा, कार्यवाही दण्डाधीश क्रमश प्रीतम कुमार दास, मनोज कु० दत्त, नयन मणि दत्त, महकमा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ किशोर कुमार कामान, मिसिंग स्वायत शासित परिषद के कार्यवाही सदस्य राजु मेदक, नरेश कुम्बांग, जिला परिषद सदस्य अतुल पेगु, भाजपा के जोनाई पुर्व मण्डल के अध्यक्ष आदित्य बरुवा सहित महकमे के पंचायत के अध्यक्ष, आंचलिक पंचायत सदस्य और पंचायत सचिव आदि सहित विभिन्न दल संगठनों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। सभा की संचालन सहकारी आयुक्त नयन मणि दत्त ने किया।
सभा में स्वागत भाषण महकमे के प्रभारी महकमाधिपति जिमली सईकिया काकोती ने दिया। सजगता सभा में जोनाई के विधायक भुवन पेगु, जिला उपायुक्त पी विजया भास्कर रेड्डी, पुलिस अधीक्षक रंजन भुंञा, जिले के अतिरिक्त उपायुक्त व प्रभारी महकमाधिपति जिमली सईकिया काकोती, महकमा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ किशोर कुमार कामान, मिसिंग स्वायत शासित परिषद के कार्यवाही सदस्य राजु मेदक, जिला परिषद सदस्य अतुल पेगु आदि ने संबोधित किया।

