नारायणपुर के पत्रकारों के साथ हुआ र्दुव्यवहार, पत्रकार संस्था ने की कड़ी निंदा

लखीमपुर, (असम): समाचार संग्रह करने जा रहे नारायणपुर के दो पत्रकारों को नारायणपुर आरक्षी थाना के अधिकारी दीपज्योति मालाकार द्वारा अपमानित किये जाने के कार्य की लखीमपुर जिला पत्रकार संस्था ने कड़ी निंदा की है। जिला पत्रकार संस्था के अध्यक्ष टुटुमनी फुकन और सचिव मनोज बरपात्र गोहाई ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि पुलिस अधिकारी के भ्रष्टाचार के विषय मे खबरे प्रकाशित होने के कारण उन्होंने बदले की भावना से कुपित होकर पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार कर अपनी क्षमता का दुरुपयोग किया है जो सर्वथा निंदनीय है। संस्था के उपरोक्त दोनों पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि वह मामले को गंभीरता से ले और समुचित कार्रवाई करे।

उल्लेखनीय है कि नारायणपुर के दो पत्रकार समाचार संग्रह करने के लिए दुहरी सवारी कर रहे थे। विधायक को नारायणपुर में कई योजनाओं का शुभारंभ करना था और कुछ निर्माण कार्यों का जायजा लेना था। उन्होंने ही पत्रकारों को समाचार संग्रह के लिए बुलाया था। पुलिस अधिकारी ने उन्हें रोककर जुर्माना देने की मांग की। जुर्माना देने से इनकार करने पर उन्होंने उन्हें रोक लिया। खबर पाते ही कुछ अन्य पत्रकार वहां आ गए और पुलिस अधिकारी से इसका कारण जानना चाहा पर उन्होंने एक हवलदार को सामने कर दिया और वहां से चले गये। पत्रकारों ने नारायणपुर राजमार्ग को अवरुद्ध कर प्रतिवाद करना शुरू किया। खबर पाते ही सर्किल ऑफिसर वहां आये और उन्होंने उनकी मांगों को पूरी करने का आश्वासन देते हुए प्रतिवाद को समाप्त करने के लिए कहा। पत्रकार मान गए और मार्ग से हट गए। पत्रकारों का कहना है कि यदि उनकी मांग (पुलिस अधिकारी का तबादला) को पूरी नहीं कि गई तो वे फिर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

खबर है कि उक्त पुलिस अधिकारी के व्यवहार से लोग दुखी व परेशान हैं दो दिन पहले नारायण पुर के एक समाचार पत्र बिक्रेता गुवाहाटी से अखबार के आने की बाट जोह रहा था उसे दिन के 11 बजे दुकान बंद करने के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। उनके खिलाफ कई खबरे प्रकाशित हुई है जिससे वे पत्रकारों से खफा है।

(more…)