जोनाई में मानसिक रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन

जोनाईः असम के धेमाजी जिले के जोनाई महकमा में दा एंट (The Ant : The Action Northeast Trust) एनजीओ के वित्तीय सहयोग और जोनाई के अग्रणीय एनजीओ नर्थ स्टार क्लब तथा धेमाजी जिले के अर्थ समाजिक विकास संस्था के सहयोग से आज एक दिवसीय मानसिक रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन नार्थ स्टार क्लब के निजी कार्यालय में किया गया।

जिसमे दा एंट एनजीओ के मानसिक रोग चिकित्सक डॉ. निलेश मोहिते ने मानसिक रोगियों के स्वास्थ्य जांच कर दवा वितरण किया। इस अवसर पर नार्थ स्टार क्लब के अध्यक्ष नब ज्योति देवरी, सचिव प्रमोद पाव, स्वेच्छा सेवक दीपशिखा गोगोई, अजय ब्रह्म, धनीराम गोगोई, सूरज पाण्डेय और अर्थ समाजिक विकास संस्था के मुख्य संचालक नब ज्योति दत्त तथा समन्वयक रुबुल दत्त ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मानसिक रोग चिकित्सा शिविर में कुल 40 रोगियों के स्वास्थ्य को परीक्षण किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रथम मानसिक रोग चिकित्सा शिविर पिछले तीन अप्रैल को जोनाई के गांधी पथमार्ग के नर्थ स्टार क्लब के निजी कार्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया था। नार्थ स्टार क्लब के सहयोग से प्रत्येक माह के प्रथम शुक्रवार अर्थात आगामी 6 अगस्त को मानसिक रोगी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।