रेल लाईन के बीच सड़क मार्ग पर दोनो ओर गढ्ढा खोदने से लोग नाराज

जोनाईः धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 515 से लालती मोरांग से होकर मिगांग दलुंग, आरतीसुक, ईश्वरपथार, नाहर देताक, सिंहापुर, सोनापुर, लाइदांगगुड़ी सहित करीब 40 से अधिक गांव की ओर जाने वाली एकमात्र पथमार्ग पर स्थित रेलवे लाइन के दोनों ओर रेल विभाग के द्वारा बड़े-बड़े गड्ढे करने से उक्त गांव के नाराज लोगों ने आज सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी  की और आज पथमार्ग के मरम्मत कराने की मांग की। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पथमार्ग से विभिन्न अनुष्ठान और प्रतिष्ठान, विद्यालय, महाविद्यालय, चिकित्सालय सहित जोनाई सदर की ओर आने जाने के लिए यही एकमात्र पथमार्ग था। जिसको बंद करने की अग्रिम सूचना दिए बगैर बंद दोनों छोर पर रेलवे विभाग के कर्मचारियों द्वारा पथमार्ग को खोदने की घटना को कड़ी शब्दों में निन्दा करते हुए सरकार से अतिशीघ्र परमार्थ की मरम्मत कार्य कराने की मांग स्थानीय लोगों ने की है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कोरोना महामारी के विकराल रूप धारण करने के समय में रेल विभाग के द्वारा इस प्रकार की घटना को अंजाम देना मानवता के खिलाफ घोर उल्लंघन व अन्याय करना हैं।