पीएनबी के स्व नियोजन शिक्षण प्रतिष्ठान की सभा सम्पन्न

लखीमपुर: पंजाब नेशनल बैंक के ग्राम्य स्व नियोजन शिक्षण प्रतिष्ठान की  जिला स्तरीय Rseti Advosory कमेटी की एक सभा आज लखीमपुर जिला उपायुक्त कार्यालय के सभा कक्ष में सम्पन्न हुई। पंजाब नेशनल बैंक के Rseti संचालक बिजित बरा द्वारा संचालित सभा की अध्यक्षता जिला उन्नयन आयुक्त मनोज कुमार बरुवा ने की। सभा में 3020-21 वर्ष संस्था द्वारा किये गए कार्यों का खतियान डी एल आर एस के सदस्यों के समक्ष संचालक ने प्रस्तुत किया। कोविड-19 के चलते प्रतिष्ठान को 2020-21 वर्ष में विशेष सफलता प्राप्त नहीं हुई इसलिए अध्यक्ष मनोज बरुवा ने प्रतिष्ठान के अधिकारी व् कर्मचारियों का नए उद्यम से काम करने का आह्वान किया। इसके अलावे डीएलआरएसी समिति के सदस्यों को भी प्रतिष्ठान के कार्यों का निरीक्षण करते रहने के लिए कहा।

आज की इस सभा में पंजाब नेशनल बैंक के डिब्रुगढ़ सर्किल के प्रधान अम्लान् ज्योति गगोई, पंजाब नेशनल बैंक, डिब्रुगढ़ के सह प्रबंधक प्रणव बरदोलोई Rseti प्रतिष्ठान के अधिकारी नवीन चन्द्र पेगु नूरी बेगम सहित डी एल आर ए सी समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे। सभा में समिति वार्षिक प्रतिवेदन का विमोचन भी किया गया।