जोनाई: धेमाजी जिले के जोनाई महकमा में प्रतिवर्ष कि भांति इस वर्ष भी अखिल जोनाई केंद्रीय रंगाली बिहु सम्मेलन का आयोजन करने के लिए आज एक साधारण सभा कि बैठक जोनाई के पेंसनर भवन के प्रांगण में हुई। जिसमें सभा कि अध्यक्षता अखिल जोनाई केंद्रीय रंगाली बिहु सम्मेलन के अध्यक्ष बगाराम देवरी ने किया ।
सभा की उद्देश्य व्याख्या अखिल जोनाई केंद्रीय रंगाली बिहु सम्मेलन के महासचिव द्विप कलिता ने किया। उक्त सभा में लोगों कि कम उपस्थिति के कारण सभा में एक प्रस्ताव ग्रहण कर पुनः साधारण सभा आगामी 13 अप्रैल (मंगलवार) को दिन के 2 बजे जोनाई महकमाधिपति कार्यालय के समीप स्थित पेंसनर भवन में किया जायेगा।
इस आशय कि जानकारी अखिल जोनाई केंद्रीय रंगाली बिहु सम्मेलन के अध्यक्ष बगाराम देवरी और महासचिव द्विप कलिता ने दी।
