रुक्म गोहाई बरुवा को असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

लखीमपुर (असम): उत्तर लखीमपुर के सुसंतान, स्थानीय स्नातकोत्तर प्रशिक्षण महाविद्यालय के अध्यक्ष रुक्म गोहाई बरुवा को असम सरकार ने असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति दी है। ये असमिया साहित्य के पितामह तथा असम साहित्य सभा के प्रथम सभापति स्व पद्मनाथ गोहाई बरुवा के नाती हैं। इस सम्मानपूर्ण पद पर बरुवा जी को नियुक्त किये जाने से लखीमपुर वासियों में खुशी की लहर व्याप्त है।