भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि सुबह 6:30 बजे दिल्ली में विजिबिलिटी लगभग 350 मीटर थी। IMD ने कोहरे की चेतावनी जारी की है, जिसमें दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्व, पूर्वी और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।
