गुजरात में जामनगर के पास अलेंटो होटल में गुरुवार शाम भीषण आग लग लग गई. होटल में उस वक्त कई गेस्ट ठहरे हुए थे, जिन्हें वक्त रहते बाहर निकाल लिया गया। अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर बर्बाद हो गई. हालांकि होटल स्टाफ और फायर ब्रिगेड की तत्परता से किसी की जान नहीं गई।
उत्तर प्रदेश के बांदा में रविवार देर रात सोते समय एक परिवार के चार भाई-बहनों को जहरीले कीड़े ने काट लिया। इस घटना में तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक बच्ची जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं।