सीमा हैदर कथित तौर पर रविवार को अपने वकील के साथ यूपी के ग्रेट नोएडा में अपने आवास पर ‘हर घर तिरंगा’ समारोह में शामिल हुईं, जहां उन्होंने ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाये।
सीमा हैदर (Seema Haider) और सचिन (Sachin) को लेकर हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों की इस मामले पर लगातार नजर बनी हुई है। शक जताया जा रहा है कि सीमा हैदर पाकिस्तान की जासूस हो सकती है। पिछले दिनों सीमा और सचिन से सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ भी की थी।
यूपी एटीएस लगातार प्रेमी युगल से पूछताछ कर रही है। सीमा से एक अज्ञात जगह पर पिछले कई घंटों से पूछताछ चल रही है।
सुरक्षा एजेंसियों को सीमा हैदर पर पाकिस्तानी जासूस ( Seema Haider Pakistani spy) होने का शक है। आईबी सीमा हैदर के कराची कनेक्शन का पता लगाने में जुटी है।
सीमा हैदर के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं, जो उसके पहले पति गुलाम हैदर के हैं। चारों बच्चों की उम्र 7 साल से कम है। 4 बच्चों में एक लड़की है और तीन लड़के हैं।
भारत से सीमा वापस नहीं हुई तो मंदिरों पर हमले करने की धमकी देने के बाद वारदात, डकैतों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल




