नोएडा के ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ बदसलूकी के आरोपी श्रीकांत त्यागी की जमानत अर्जी को सूरजपुर कोर्ट ने खारिज कर दिया है। श्रीकांत त्यागी ने महिला से बदसलूकी को लेकर दर्ज की गई FIR में जमानत याचिका दायर की थी।
नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला से अभद्रता करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार किया गया था।